पेट्रोल - डीजल पर कर घटाएं राज्य 

वित्त मंत्रालय केंद्र की ओर से उत्पाद शुल्क में फिलहाल कटौती नहीं करेगा 
केंद्र सरकार पेट्रोल - डीजल के दाम में कमी के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती के पक्ष में नहीं है। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि आम आदमी को राहत देने के लिए राज्यों को बिक्री कर या वैट में कमी लानी चाहिए। पेट्रोल के दाम 74.50 रूपये प्रति लीटर के साथ 55 माह के उच्चतम स्तर पर हैं।