'भाजपा को संविधान बर्बाद करने नहीं देंगे'
'संविधान बचाओ' अभियान में बोले राहुल गांधी, चार साल में विदेशों में देश की इज्जत को चोट पहुंचाई
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दलितों पर हमलेए बच्चियों के साथ बलात्कार, बैंक घोटाले और राफेल डील को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं में आरएसएस से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी देने से लेकर भी सरकार की आलोचना की और कहा कि हम सत्तारूढ़ दल को संविधान बर्बाद करने की इजाजत नहीं दे सकते।