गेल और राहुल कोलकाता पर जमकर बरसे 

नाइटराइडर्स को उसी के मैदान पर नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर किंग्स इलेवन पंजाब शीर्ष पर 
क्रिस गेल और लोकेश राहुल की शानदार पारियों से किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स को उसी के मैदान पर डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर नौ विकेट से रौंद दिया। शनिवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने सात विकेट पर 191 रन का विशाल स्कोर बनाया।