उत्तर कोरिया अब परमाणु परीक्षण नहीं करेगा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से वार्ता के पहले किम जोग का बड़ा बयान
उत्तर कोरिया ने परमाणु और लंबी दूरी की मिसाइलों के परीक्षण करने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही पुंगेरी परमाणु परीक्षण केंद्र को भी बंद किया जाएगा। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से जून में होने वाली बातचीत से पहले यह घोषणा की हैं। ट्रंप और किम की आगामी बैठक के लिए पांच संभावित जगहों पर विचार किया जा रहा है।