बैंककर्मी संगठनों ने दी आंदोलन की धमकी
कहा, नगदी न होने से कर्मियों को लोगों का गुस्सा सहना पड़ रहा
बैंक कर्मचारियों के संगठन ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने नगदी संकट के लिए सरकार और रिजर्व बैंक को जिम्मेदार बताया। एसोसिएशन ने गुरूवार को आंदोलन शुरू करने की चेतावनी देते हुए कहा कि बैंक शाखाओं तथा एटीएम में नगदी की कमी के कारण बैंक कर्मचारियों को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है।