'जनहित नहीं, कांग्रेस हित की याचिका थी'

राजनाथ सिंह ने कहा गंभीर संदेश देता है निर्णय, झूठे आरोप लगाकर भाजपा नेताओं को बनाया जा रहा था निशाना 
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस लोया की मौत से जुड़े मामले की जांच संबंधी याचिका खारिज होने के बाद राजनीति तेज हो गई है। भाजपा के बड़े नेताओं ने हमलावर तेवरों के साथ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा हैं कि निर्णय गंभीर संदेश देता है कि राजनीतिक विद्वेष से आरोप लगाकर न्यायपालिका को भ्रमित नहीं किया जा सकता है।