गेल के तूफान से सनराइजर्स पर 'ग्रहण' 

किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज ने इस सीजन का पहला सैकड़ा जड़ा, टीम ने 3 विकेट पर 193 रन का स्कोर बनाया
किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का बल्ला गुरूवार को आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जमकर बोला। गेल ने इस सीजन का पहला शतक जड़ते हुए 63 गेंदों में नाबाद 104 रन की धुआंधार पारी खेली। उनकी इस बेहतरीन पारी से पंजाब ने तीन विकेट पर 193 रन का विशाल स्कोर बनाया।