कैश संकट पर बैंकों से जवाब मांगा
रिजर्व बैंक सख्त, बैंकों के जीएम से कहा अपनी जरूरत बताएं और नगद ले जाएं
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की टीमें कानपुर क्षेत्र के सभी 21 करंसी चेस्ट की पड़ताल कर रही हैं। शीर्ष बैंक ने कैश उपलब्धता का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया हैं। बैंकों के जीएम और डीजीएम को ईमेल कर नगदी की डिमांड मांगी है। बैंकों से कहा गया हैं कि डिमांड चार्ट लेकर आएं और कैश ले जाएं। कैश का कोई संकट नहीं हैं।