सलाहकारों की सेवाएं खत्म करने पर संग्राम 

'आप' ने कहा-दिल्ली के शिक्षा तंत्र को समाप्त किया जा रहा, भाजपा-कांग्रेस बोलीं, नियुक्तियां अवैध थीं 
दिल्ली सरकार से जुड़े नौ सलाहकारों की सेवाएं समाप्त किए जाने पर मंगलवार को राजनीतिक घमासान मच गया। 'आप' सरकार की तरफ से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोर्चा संभालने हुए इसे केंद्र सरकार की साजिश बताया। वहीं, भाजपा और कांग्रेस ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अवैध रूप से सलाहकारों की नियुक्तियां की थीं। जो हुआ वह एकदम सही है।