मुख्यमंत्री सिद्धरमैया दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे 

चामुंडेश्वरी और बगालकोट के बादामी सीट से किस्मत आजमाएंगे 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को इसक्री पुष्टि करते हुए कहा कि सिद्धरमैया मैसुरू के चामुंडेश्वरी और बगालकोट जिले के बादामी सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी हैं।