पहले शाहजहां के दस्तखत का वक्फनामा लाओ
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड से कहा है कि विश्व धरोहर ताजमहल पर अपना मालिकाना हक साबित करे
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड से कहा है कि विश्व धरोहर ताजमहल पर अपना मालिकाना हक साबित करने के लिए वह मुगल बादशाह शाहजहां के दस्तखत वाले दस्तावेज दिखाए। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, ए.एम. खानविलकर और डी.वाई. चन्द्रचूड़ की तीन सदस्यीय पीठ ने वक्फ बोर्ड के वकील से कहा है कि इस दावे के समर्थ में दस्तावेज दिखाएं कि बेगम मुमताज महल की याद में 1631 में ताजमहल का निर्माण करने वाले शाहजहां ने बोर्ड के पक्ष में वक्फनामा कर दिया था।