जुकरबर्ग ने पेशी से पहले माफी मांगी
अमेरिकी संसद के सामने सफाई देंगे फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी
डाटा लीक मामले में फजीहत झेल रहे फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने सदन में पेशी से पहले अमेरिकी संसद से माफी मांगी है। उन्होंने एक लिखित माफीनामे में कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक कांड की व्यक्तिगत जिम्मेदारी ली।