रिकॉर्ड उत्पादन से चीनी की कीमत गिरी 

उपभोक्ताओं को फायदा मगर चीनी मिलों का मुनाफा घटने से किसानों के बकाये में इजाफा 
चीनी का रिकॉर्ड उत्पादन ग्राहकों के लिए राहत और किसानों के लिए आफत का सबब बन गया है। चीनी का उत्पादन इस सीजन में करीब तीन करोड़ टन पहुंचने का अनुमान हैए जिससे कीमत लगातार गिर रही है। वहीं मुनाफा कम होने और लागत बढ़ने से चीनी मिलों पर किसानों का हजारों करोड़ रूपये बकाया हो गया है।