ई-कॉमर्स विवाद सुलझाने को मध्यस्थता केंद्र बनेंगे 

उपभोक्ताओं को जल्द न्याय दिलाने के लिए सरकार की पहल 
देश में ई-कॉमर्स का बाजार बढ़ने के साथ ही सामान को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों में भी इजाफा हो रहा हैं। लिहाजा सरकार अब ई-कॉमर्स के विवादों को मध्यस्थता के जरिये सुलझाने पर विचार कर रही है।