विपक्ष का एकजुट होना तय : राहुल
राहुल बोले-रोजगार सृजन में चीन के साथ प्रतिस्पर्द्धा करके ही विश्वास पैदा होगा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के एकजुट होने का दावा किया और कहा कि कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार सृजन में चीन के साथ प्रतिस्पर्द्धा करके ही युवाओं में विश्वास पैदा कर सकती है।