मालदीव में चीन की बढ़ती दखलंदाजी चिंताजनक 

पेंटागन ने भारत और अमेरिका के लिए रणनीतिक खतरा बताया 
अमेरिका ने मालदीव में चीन के बड़े पैमाने पर जमीन हथियाने की खबरों पर चिंता जताई है। अमेरिकी रक्षा कार्यालय पेंटागन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका स्वतंत्र और मुक्त हिंद - प्रशांत नियम आधारित व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध है। इससे इतर कोई भी दूसरी चीज अमेरिका के लिए चिंता पैदा करेगी।