अटल पथ पर मोदी का विजय रथ 

'अधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा' की हुंकार के साथ शुरू हुआ सफर राजनीतिक शिखर पर 
आज से 38 साल पहले मुंबई के शिवाजी मैदान से अटल बिहारी वाजपेयी की अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा की हुंकार के साथ शुरू हुआ भाजपा का सफर अपने राजनीतिक शिखर पर है। अटल बिहारी वाजपेयी के प्रखर नेतृत्व और लालकृष्ण आडवाणी की कुशल संगठनात्मक क्षमता के बाद नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व में उसने जो मुकाम हासिल कियाए वह उसके अपने पुरोधाओं के लिए भी अकल्पनीय है।