सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदलने से इनकार
अनुसूचित जाति - जनजाति कानून पर केंद्र सरकार की पुनर्विचार याचिका पर विस्तार से विचार होगा, दस दिन बाद खुले में सुनवाई
भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के एक दिन बाद सर्वोच्च अदालत ने अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति कानून के तहत दिए निर्देशों पर तुंरत रोक लगाने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 20 मार्च के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार की पुनर्विचार याचिका पर विस्तार से विचार किया जाएगा।