सरकार और संगठन में फेरबदल के आसार
भाजपा लोकसभा चुनावों से पहले जरूरी बदलाव करेगी, कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद होगी बड़ी कवायद
लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र से लेकर राज्यों तक भाजपा संगठन के पेंच कसने के लिए पार्टी नेतृत्व जल्द ही जरूरी बदलाव करेगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार में भी कुछ मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश व राजस्थान में सगंठनात्मक जिम्मेदारियों में परिवर्तन किए जाने की संभावना है।