केंद्र तीन साल पीएफ का पैसा देगा
एक करोड़ नए रोजगार पैदा करने के लिए नई भर्ती को सरकार का प्रोत्साहन
असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को भी संगठित क्षेत्र जैसी सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र ने गुरूवार को बड़ा फैसला किया। सरकार ने ऐलान किया हैं कि तीन साल तक नई भर्ती पर कंपनियों के भविष्य निधि कोष का 12 प्रतिशत हिस्सा वह खुद वहन करेगी। इससे एक करोड़ नए रोजगार पैदा का लक्ष्य पूरा होने में मदद मिलेगी।