किम जोंग गुपचुप तरीके से चीन पहुंचे
उत्तर कोरियाई नेता विशेष ट्रेन से सोमवार दोपहर बीजिंग गए, आधिकारिक पुष्टि नहीं
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग - उन गुपचुप चीन पहुंचे हैं। वह बीजिंग में मौजूद हैं। चीनी और क्षेत्रीय मीडिया की रिपोर्टों में मंगलवार को ऐसी अटकलें लगाई गई । चीन और उत्तर कोरिया की सीमा पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती से इन अटकलों को और बल मिला।