स्मिथ राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी से हटे
गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बाद फ्रंचाइजी ने आईपीएल के लिए अजिंक्य रहाणे को कमान सौंपी
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ पर गेंद से छेड़खानी करने का मुद्दा इस कदर भारी पड़ गया है कि अब उनकी आईपीएल कप्तानी भी चली गई। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स टीम ने स्मिथ को कप्तानी से हटाकर अजिंक्य रहाणे को आईपीएल - 11 के लिए अपना नया कप्तान चुना।