यूपी में लश्कर के आठ मददगार गिरफ्तार
सफलता : बिहार और मध्यप्रदेश से भी एक-एक को दबोचा गया
यूपी एटीएस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के नापाक इरादों में शामिल 10 मददगारों को धर दबोचा है। इनमें आठ को यूपी से और एक-एक को बिहार और मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आतंकी संगठन के लिए पैसा जुटाने का काम करते थे।