निर्यात शुल्क हटाने से चीनी 'कड़वी' होगी 

घरेलू बाजार को उबारने के लिए खाद्य मंत्रालय ने की थी सिफारिश 
सरकार ने मंगलवार को कच्ची और रिफाइंड चीनी का निर्यात शुल्क समाप्त कर दिया है। इस फैसले के बाद घरेलू बाजार में चीनी की कीमतें बढ़ सकती हैं। सरकार ने यह फैसला चीनी के बंपर उत्पादन की संभावना और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किया है।