भारत और बांग्लादेश में खिताबी जंग आज 

लगातार तीन जीत के बाद निदास ट्रॉफी के फाइनल में 'विजयी चौका' लगाने उतरेगी टीम इंडिया 
तीन मैचों में जीत से उत्साहित भारत और आक्रामक दिख रहे बांग्लादेश के बीच टी-20 त्रिकोणीय सीरीज का खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। निदास ट्रॉफी पर कब्जे के लिए खेली जा रही सीरीज में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में हार के बाद जीत की हैट्रिक लगाई जबकि बांग्लादेश ने मेजबान देश पर दो नाटकीय जीत से फाइनल में जगह बनाई हैं।