राहुल - सोनिया का केंद्र पर हमला 

वार : कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता पाने के लिए भ्रम फैलाने और गुस्से की राजनीति करने का आरोप लगाया 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने शानिवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया गांधी ने भाजपा पर सत्ता पाने के लिए भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। वहीं, राहुल गांधी ने भाजपा पर गुस्से की राजनीति करने का आरोप लगाया।