टीम इंडिया बांग्लादेश को फिर रौंदने उतरेगी 

भारतीय टीम जीत दर्ज करने के साथ त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के फाइनल में जगह बनाना चाहेगी 
कोलंबो। भारतीय टीम निदास ट्रॉफी त्रिकोणीय टी-20 टूर्नामेंट में बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में सीट पक्की करने के इरादे से उतरेगी। पहले मैच में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ शिकस्त मिलने के बाद टीम इंडिया ने लगातार दो मैच जीतकर वापसी की।