ग्राहक की घर बैठे शिकायत दर्ज होगी 

बैंक मित्र की तर्ज पर प्रतिनिधि नियुक्त होंगे, मध्यस्थता के जरिये समाधान पर जोर 
आपकी शिकायत दर्ज करने के लिए अब सरकार आपके पास आएगी। इसके लिए सिर्फ एक टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होगी और प्रतिनिधि तय वक्त में आपके घर पहुंच शिकायत दर्ज कर उसे हल करने की कोशिश करेगा।