टीम इंडिया ने बांग्लादेश के छक्के छुड़ाए 

भारतीय टीम ने निदास टी - 20 त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की 
भारतीय टीम ने गुरूवार को निदास त्रिकोणीय टी-20 टूर्नामेंट में बांग्लादेश को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत की बांग्लादेश पर यह लगातार छठी जीत रही। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से उसने बांग्लादेश को आठ विकेट पर सिर्फ 139 रन के स्कोर पर थाम दिया ।