सीबीआई जांच की मांग पर अड़े छात्र
धूप के चलते कई प्रदर्शनकारियों की हालत खराब हुई
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगा रहे छात्रों ने शनिवार को छठवें दिन भी प्रदर्शन किया। छात्र मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। धरने पर जमे छात्रों ने इस बार काली होली मनाई। वहींए धूप के चलते कई छात्रों की हालत भी खराब हो गई।