सरकारी बैंकों का निजीकरण नहीं रू जेटली 

केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा - यह राजनीतिक रूप से स्वीकार नहीं किया जाएगा
पीएनबी घोटाले के खुलासे के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने की उठा रही मांगों पर वित्तमंत्री अरूण जेटली ने शनिवार को विराम लगाने की कोशिश की। उन्होंने बैंकों के निजीकरण से इनकार करते हुए कहा कि यह राजनीतिक रूप से स्वीकार नहीं किया जाएगा।