समय प्रबंधन पर अभी से ध्यान दें 

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में अब 15 दिन से भी कम समय बचा है। ऐसे में छात्रों को बेहतर समय प्रबंधन और तनाव से बचाव पर ध्यान देने की जरूरत है । छात्रों को परीक्षा से पहले की तैयारियों में मदद करने के लिए 'हिन्दुस्तान' ने पिछले वर्ष के टॉपर, शिक्षक और करियर काउंसलर से बातचीत की। छात्रों के लिए परीक्षा से पहले की उपयोगी बातों पर पेश है हेमवती नंदन राजौरा की रिपोर्ट.