सिर्फ दो का पेशा सियासत बाकी 40 किसान 

वोटों की फसल : राजे और गहलोत का पैशा राजनीति, अधिकांश विधायक करते हैं खेती  
श्रीगंगानगर  :   यह सुनकर आप चौंक सकते हैं कि 14 वीं विधानसभा में प्रदेश के मात्र दो विधायकों का ही पेशा राजनीतिक है। और ये दो विधायक हैं वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत । दिचस्प पहलू यह है कि कई विधायकों को राजनीति विरासत में मिली है तो कई तीन-तीन , चार -चार बार लगातार जीत चुके है, फिर भी मूल पैशा राजनीति नहीं है। राजस्थान विधानसभा के पोर्टल पर 14 वीं विधानसभा के लिए चुने विधायकों का जो व्यक्तिगत विवरण दिया गया था।  (अभी पोर्टल से इसे हटा दिया गया है) उसमें 40 फीसदी से अधिक का एकल पेशा खेती है। करीब बारह या तेरह फीसदी का पेशा कृषि के साथ -साथ दूसरा है।