संघ के कश्मीर एजेंडे में धारा 370 नहीं , अब 35ए शीर्ष पर

नई रणनीति 
नई दिल्ली. कभी जम्मू - कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 को ’भारत माता के माथे पर खंजर’ बताने वाले संघ ने जोर धारा 35ए हटाने पर लगा दिया है । संघ का मानना है कि अगर सुप्रीम कोर्ट इसे असंवैधानिक मानकर हटा देता है तो जम्मू - कश्मीर की स्थिति अन्य राज्यों जैसी हो जाएगी । अलगाववाद  को खत्म करने के लिए भी यह काफी होगा । 1954 में राष्ट्रपति के आदेश से संविधान में शामिल की गई धारा 35ए को दी गई चुनौती पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच संघ की इस पर खास नजर है ।