विराट-मीराबाई बनेंगे खेल रत्न, नीरज-मनिका समेत 20 को अर्जुन पुस्कार
यह खिलाड़ी होंगे पुरस्कृत
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन महिला भारोŸालक मीराबाई चानू के नाम की देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए सिफारिश की गई है जबकि राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजताओें को नजरअंदाज कर दिया गया है। राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है जिनमें भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा , टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज अंकुर मिŸाल, टेनिसा स्टार रोहन बोपन्ना व गोल्फ सनसनी शुभंकर शर्मा शामिल हैं। इस बार कुल 20 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए जाएंगे।
Free Quiz For Reasoning In English For Railway Group D Exam 2018 - Click Here