विराट और मीराबाई को खेल रत्न, 20 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार
सम्मान : राष्ट्रपति कोविंद ने समारोह में खिलाड़ियों को दिए पुरस्कार, सचिन-धोनी के बाद खेल रत्न पाने वाले तीसरे क्रिकेटर बने कोहली
नई दिल्ली. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली
और विश्व चैंपियन महिला भारोत्तेलक मीराबाई चानू को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न और 20 अन्य खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। सबसे पहले मीराबाई चानू को खेल रत्न प्रदान किया गया और उनके बाद विराट खेल रत्न बने। सचिन तेंदुलकर (1997) और महेंद्र सिंह धोनी (2007) के बाद खेल रत्न पाने वाले विराट कोहली तीसरे क्रिकेटर बन गए है। तीनों प्रारूप में भारतीय कप्तान विराट के नाम की 2016 में भी चर्चा हुई थी लेकिन उन्हें तब चुना नहीं गया था मगर इस बार वह तीसरे खेल रत्न क्रिकेटर बन गए।
JEE Main Free Online Test Series Available - Click Here
JEE Main Free Online Question Bank Available - Click Here