भारतीय गेंदबाजों के सामने पस्त इंग्लैंड, 161 पर लौटा पैवेलियन
कोहली ने तोड़ा गांगुली का रेकॉर्ड, पांड्या के पंजे में जकड़े मेहमान, झटके 28 रन पर पांच विकेट, भारत के दो विकेट पर 124 रन
नॉटिंघम. हार्दिक पांड्या की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने यहां टें्रट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार के दूसरे सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पहली पारी में 161 रन पर ही पवेलियन लौटा दिया । इस तरह भारत को 168 रन के बढ़त मिली। भारत की तरफ से पांड्या ने ज्यादा पांच विकेट लिए। ईशांत शर्ता, जसप्रीत बुमराह ने दो - दो विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद शर्मा को एक विकेट मिला । रविर को खेल समाप्त होने तक भारत ने दो विकेट पर 124 रन बना लिए थे ।