भारत ने श्रीलंका को पारी और 147 रन से हराकर जीती सीरीज

अंडर - 19 क्रिकेट टेस्ट  
हंबनटोटा (श्रीलंका). भारत की अंडर -19 क्रिकेट टीम ने यहां महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में दूसरे यूथ टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को श्रीलंका को पारी व 147 रन से हरा दिया । भारत ने पहला मैच पारी व 21 रनसे जीता था और दूसरा मैच भी जीतकर दो मैचों की सीरीज में 2 -0 से क्लीन स्वीप किया । भारत को मैच जीतने के लिए चौथे दिन श्रीलंका के सात विकेट निकालने थे जबकि मेजबान टीम को मैच ड्रॉ कराने के लिए शुक्रवार को पूरे दिन विकेट पर टिके रहना था लेकिन वह सफल नहीं हो सकी और तीन विकेट पर 47 रन से आगे खेलते  हुए 150 रन पर ऑलआउट हो गई ।