सुशासन में केरल फिर नंबर - 1 , अंतिम पायदान  पर बिहार

बड़े  राज्यों में राजस्थान 11वें नंबर पर 
बेंगलूरु. बेहतर शासन देने में 18 बड़े राज्यों के समूह में केरल लगातार तीसरी बार पहले स्थान पर और तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है । वहीं नया बना राज्य तेलंगाना इस मामले में तेजी से छलांग लगाते हुए बीते साल 13वें के मुकाबले तीसरे स्थान पर पहुंच गया , जबकि कर्नाटक ने चौथे स्थान में राजस्थान बीते साल 7वें स्थान के मुकाबले इस साल गिरकर 11वें स्थान पहुंच गया । सबसे खराब प्रदर्शन बिहार का रहा लो सबसे आखिर में 18वें पायदान पर है ।