ब्रिटेन की अहमियत कम नहीं होगी : मोदी 

नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा में से कहा, ब्रेक्जिट के बाद का ब्रिटेन भी भारत के लिए महत्वपूर्ण 
ब्रिटेन के दौरे पर बुधवार को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा में को भरोसा दिलाया कि यूरोपीय संघ को छोड़ने के बावजूद ब्रिटेन का महत्व भारत की नजरों में कम नहीं होगा। दोनों नेताओं ने यहां द्विपक्षीय संबंधों में नई उर्जा का संचार करने पर सहमति जताई। मोदी ने कहा कि लंदन जैसा शहर वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाने की खातिर भारत के वास्ते महत्वपूर्ण था तथा भविष्य में भी रहेगा।