📚 Exam by Category
▾
Police Exams · Recruitment - Vacancy

TNUSRB ने पुलिस कांस्टेबल सहित 3552 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

On 15th July 2022, Time : 13:10:22 Entered By : RV Panwar

<< Back
TNUSRB ने पुलिस कांस्टेबल सहित 3552 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
 
पुलिस की नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार के लिए अच्छी खबर है. तमिलनाडु यूनिफ़ॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर और फायरमैन पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है इन पदों आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 7 जुलाई 2022 सुबह 11:00 बजे शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2022 है

वैकेंसी डिटेल्स
 
तमिलनाडु पुलिस के अंतर्गत कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर और फायरमैन पदों के कुल 3552 पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इनमें (Police Job) से पुलिस विभाग के लिए 2180 पद, जांच विभाग के लिए 1091 पद, जेल एवं सुधार विभाग के लिए 161 पद और अग्निशमन एवं बचाव विभाग यानी फायरमैन के लिए 120 पद शामिल हैं.

योग्यता :
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं/SSLC पास होना चाहिए। साथ ही तमिल भाषा का नॉलेज जरूरी है।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18-26 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है.
आवेदन शुल्क :
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 130 रुपये देना होगा।
सैलरी डिटेल्स :
18,200 – 52,900/- रुपये
चयन प्रक्रिया :

 
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण, फिटनेस परीक्षण, फिटनेस प्रतियोगिता और विशेष अंकों के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों को परीक्षा में क्वालीफाई करने के लिए मुख्य लिखित परीक्षा में न्यूनतम 35% अंकों की आवश्यकता होती है. 

ऐसे करें अप्लाई
1. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट- tnusrb.tn.gov.in पर जाना होगा.
2. वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment 2022 के लिंक पर जाना होगा.
3. इसके बाद Common Recruitment of Gr.II Police Constables, Gr.II Jail Warders & Firemen 2022 के लिंक पर क्लिक करें.
4. अब Apply Online के ऑप्शन पर जाएं.
5. उम्मीदवार अगली पेज पर मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें.
6. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
IMPORTANT LINK :
 

TN Police Constable Exam Mock Test
 

Available Now

TN Police Constable Question Paper & MCQ
 

Available Now

TN Police Constable Syllabus
 

Available Now

Related Posts

NewMP Police Constable Exam Date 2026 – Admit Card Download & Exam Schedule
On 16th November 2026 , Time : 16:09:30 in [Exams Date]
MP Police Constable Exam Date 2026 announced. The exam will begin on November 19. Find details on the admit card download link, exam schedule, shift t… Read more ....
Telangana Police SI Exam Date 2026 Hall Ticket Schedule
On 13th November 2026 , Time : 16:59:08 in [Exams Date]
Get the latest Telangana Police SI Exam Date 2026, hall ticket release dates, and written exam schedule. Expert tips on preparation at Toppersexam.com… Read more ....
CAPF SI LDCE Recruitment 2026 for 1,167 Posts
On 12th November 2026 , Time : 13:10:44 in [Recruitment - Vacancy]
Directorate General Border Security Force (BSF), Ministry of Home Affairs for 1,167 posts under SI LDCE Posts. CAPF SI LDCE has been released Date 12t… Read more ....
BSF Constable Tradesman Exam Date 2026: Written Test, Admit Card, CBT Guide
On 11th November 2026 , Time : 18:37:09 in [Exams Date]
Get complete details on the BSF Constable Tradesman Exam Date 2026, written test schedule, admit card release, and CBT format. Start your preparation … Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment