📚 Exam by Category
▾
Teaching Exams · Recruitment - Vacancy

राजस्थान रीट में 46500 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

On 25th April 2022, Time : 16:35:12 Entered By : RV Panwar

<< Back
राजस्थान रीट में 46500 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
 
राजस्थान रीट भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है नई रिट भर्ती 46500 के लगभग पदों पर नया नोटिफिकेशन जारी किया है माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर में नई रिट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है नई रिट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल से 18 मई 2022 तक कर सकते हैं राजस्थान रीट भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई 2022 को करवाया जा सकता 

राजस्थान रीट भर्ती 2022 : डिटेल्
 
विभाग का नाम राजस्थान शिक्षा विभाग
भर्ती बोर्ड राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
परीक्षा का नाम राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा
पद का नाम तृतीय श्रेणी शिक्षक
कुल पद 46500 पद
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
परीक्षा मोड ऑफलाइन
परीक्षा स्थान राजस्थान
विभागीय वेबसाइट rajasthan.gov.in
आवेदन शुरू तिथि
18 अप्रैल 2022
अंतिम तिथि 18 मई 2022
परीक्षा तिथि 23-24 जुलाई 2022

पदों का विवरण :
 
पद का नाम पदों की संख्या
तृतीय श्रेणी शिक्षक 46500 पद
कुल पद 46500 पद

शैक्षिक योग्यता :
 
REET Level 1 Eligibility 2022
 
कक्षा 1 से 5 (स्तर-प्रथम) के शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताएँ: 
 
न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (या इसके समकक्ष) एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा (जिस नाम से भी जाना जाता हो) में उत्तीर्ण या इस कोर्स के अन्तिम वर्ष में अध्ययनरत् । 

अथवा
 
न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (या इसके समकक्ष) एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा (जिस नाम से भी जाना जाता हो) में उत्तीर्ण, जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (मान्यता, मानक और क्रियाविधि) विनियम, 2002 के अनुसार प्राप्त किया गया हो।

अथवा
 
न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (या इसके समकक्ष) एवं 4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बी.एल.एड.) में उत्तीर्ण या इस कोर्स के अन्तिम वर्ष में अध्ययनरत् ।

अथवा
 
न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (या इसके समकक्ष) एवं शिक्षा शास्त्र (विशेष शिक्षा) में द्विवर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण या इस कोर्स के अन्तिम वर्ष में अध्ययनरत् ।

अथवा
 
स्नातक एवं प्रारम्भिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा (चाहे जिस भी नाम से जाना जाता हो) उत्तीर्ण ।
 
REET Level 2 Eligibility 2022 :
 
कक्षा 6 से 8 (स्तर-द्वितीय) के शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताएँ :
 
स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा (जिस नाम से भी जाना जाता हो) में उत्तीर्ण । 

अथवा
 
न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर एवं बी. एड. उत्तीर्ण या बी.एड कोर्स के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत् । 

अथवा
 
न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक एवं शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय स्नातक (बी.एड.) में उत्तीर्ण, जो इस संबंध में समय-समय पर जारी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (मान्यता मानक और क्रियाविधि) विनियम के अनुसार प्राप्त किया गया हो।

अथवा
 
न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (या इसके समकक्ष) एवं 4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बी.एल.एड.) में उत्तीर्ण या इस कोर्स के अन्तिम वर्ष में अध्ययनरत् ।

अथवा 
 
न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (या इसके समकक्ष) एवं 4 वर्षीय बी.ए./ बी.एस.सी.एड. या बी.ए.एड. / बी.एस.सी.एड. में उत्तीर्ण या इस कोर्स के अन्तिम वर्ष में अध्ययनरत् ।

अथवा
 
न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर एवं एक वर्षीय बी. एड. (विशेष शिक्षा) में उत्तीर्ण या बी.एड (विशेष शिक्षा) कोर्स के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत् । 
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल 2022 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क :

REET Level 1 या REET Level 2 में से किसी एक का आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को ₹550 आवेदन शुल्क देना होगा. 

REET Level 1 और REET Level 2 दोनों का आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को ₹750 आवेदन शुल्क देना होगा. 
 
चयन प्रक्रिया :

लिखित परीक्षा

दस्तावेज सत्यापन

चिकित्सा परीक्षण
 
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
 
1. सबसे पहले विभागीय विज्ञापन की भली भांति अवलोकन कर लेवे।

2. उसके बाद नीचे दिए गये ऑनलाइन फॉर्म लिंक को क्लिक करें।

3. ऑफिशियल वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ ओपन हो गया होगा।

4. मुख्य पृष्ठ पर रीट परीक्षा ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।

5. नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको संपूर्ण जानकारी दर्ज करना होगा।सबमिट बटन को क्लिक करें।

6. भविष्य के लिए एक प्रति प्रिंट यह पीडीएफ रख ले।
IMPORTANT LINK

 

REET Level I, II, III Exam Mock Test, Question Paper & MCQ
 

Click Here

Related Posts

NewJMI Non Teaching Recruitment 2026 for 85 Posts
On 16th November 2026 , Time : 13:10:54 in [Recruitment - Vacancy]
Jamia Millia Islamia (JMI) for 85 posts under Non Teaching Posts. JMI Non Teaching has been released Date 12th November 2026 to 11th December 2026 at … Read more ....
NewHP TET Special Educator Syllabus 2026 Guide & Preparation Tips
On 16th November 2026 , Time : 11:34:52 in [Syllabus]
Complete guide to HP TET Special Educator syllabus for 2026. Get subject-wise topics, exam pattern, and proven preparation tips. Start your exam prep … Read more ....
UPESSC Assistant Professor Geography Syllabus 2026: Complete Guide
On 14th November 2026 , Time : 13:13:57 in [Syllabus]
Prepare for UPESSC Assistant Professor Geography exam with complete syllabus, exam pattern, and strategy. Get latest updates and preparation tips now!… Read more ....
UPESSC Assistant Professor Philosophy Syllabus 2026 - Exam Pattern & Tips
On 12th November 2026 , Time : 18:05:50 in [Syllabus]
Get complete details on UPESSC Assistant Professor Philosophy syllabus 2026, exam pattern, important topics, and preparation strategy. Start your prep… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment