📚 Exam by Category
▾
More Exam · Recruitment - Vacancy

पीएसएसएसबी ने विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर के 792 पदों पर निकाली भर्ती,

On 13th May 2022, Time : 12:56:38 Entered By : RV Panwar

<< Back
पीएसएसएसबी ने विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर के 792 पदों पर निकाली भर्ती,
 
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Punjab Subordinate Service Selection Board ) जल्द ही अपनी वेबसाइट पर विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। 15 मई को ही पीएसएसएसबी (PSSSB) की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन और भर्ती के दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2022 से शुरू होगी। ऑनलाइन ओवदन के लिए उम्मीदवार पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
 
कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स
 
पद का नाम पदों की संख्या
सामान्य 282
ईडब्ल्यूएस 79
एससी (एमबी) 79
एससी (आरओ) 79
बीसी 92
ईएसएम जनरल 56
ईएसएम एससी 32
ईएसएम बीसी 16
खेल 26
स्पोर्ट्स एससी 09
पीएच 33
स्वतंत्रता सेनानी 10
कुल पद 792 पद
 
योग्यता :
 
1. ग्रेजुएशन की डिग्री।

2. कम्प्यूटर अप्लीकेशन में डिप्लोमा।

3. पंजाबी विषय के साथ 10वीं पास।

आयु सीमा :
 
उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
 
सैलरी :
 
सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 19900 रुपये से 63200 रुपये की सैलरी मिलेगी।
 
आवेदन शुल्क :
 
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये मिलेंगे। एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 250 रुपये देना होगा। वहीं ईएसएम कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
 
सिलेक्शन प्रोसेस :
 
लिखित परीक्षा, ऑनलाइन टेस्ट, स्किल टेस्ट और ऑनलाइन इंटरव्यू के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
 
कैसे करें आवेदन
 
1. उम्मीदवार सबसे पहले पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट यानी sssb.punjab.gov.in पर जाएं।

2. पीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती 2022 के लिए दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।

3. पीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती आवेदन पत्र में अपना विवरण भरें।

4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

5. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को प्रिंट आउट करके रख लें। 

Related Posts

SCD TN Expert, District Representative and Other Recruitment 2026 for 21 Posts
On 16th November 2026 , Time : 18:23:38 in [Recruitment - Vacancy]
State Advisory Board for Persons with Disabilities (SCD TN) for 21 posts under Expert, District Representative and Other Posts. SCD TN Expert, Distri… Read more ....
Kalaburagi District Court Peon, Typist and Other Recruitment 2026 for 29 Posts
On 16th November 2026 , Time : 18:15:29 in [Recruitment - Vacancy]
Kalaburagi District Court for 29 posts under Peon, Typist and Other Posts. Kalaburagi District Court Peon, Typist and Other has been released Date 16t… Read more ....
AAI Sr Assistant Recruitment 2026 for 23 Posts
On 16th November 2026 , Time : 18:04:37 in [Recruitment - Vacancy]
Airports Authority of India (AAI) for 23 posts under Assistant Posts. AAI Sr Assistant has been released Date 30th November 2026 at Website aai.aero… Read more ....
ECHS Barnala Clerk, Driver and Other Recruitment 2026 for 09 Posts
On 16th November 2026 , Time : 16:14:28 in [Recruitment - Vacancy]
Ex-Servicemen Contributory Health Scheme Barnala (ECHS Barnala), for 09 posts under Clerk, Driver and Other Posts. ECHS Barnala Clerk, Driver and Othe… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment