📚 Exam by Category
▾
Police Exams · Recruitment - Vacancy

पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 560 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

On 19th August 2022, Time : 16:54:10 Entered By : RV Panwar

<< Back
पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 560 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
 
पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन के लिए अप्लीकेशन लिंक को फिर से एक्टिव कर दिया गया है। कैंडिडेट्स को इन पदों पर अप्लाई करने का एक बार फिर मौका दिया जा रहा है. इस बार ये सुविधा 09 अगस्त से शुरू की गई है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2022 है।

रिक्ति विवरण (Vacancy Details) :
 
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव (Punjab Police Sub Inspector Recruitment 2022) के माध्यम से कुल 560 पदों को भरा जाएगा. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे जिसके लिए कैंडिडेट्स को इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा – punjabpolice.gov.in इस भर्ती के द्वारा डिस्ट्रिक्ट पुलिस में सब- इंस्पेक्टर, आर्म्ड पुलिस, इनवेस्टीगेशन और इंटेलीजेंस कैडर में कैंडिडेट्स की भर्ती होगी.

शैक्षिक योग्यता (Education Qualification) :
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो।
इंटेलिजेंस कैडर के लिए ग्रेजुएशन के साथ आई टी में ओ लेवल सर्टिफिकेट या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है।
आयु सीमा (Age Limit) :
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2021 तक 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क (Application Fee) :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1500 रुपए शुल्क देना होगा. जबकि एक्स सर्विसमैन को 750 रुपए शुल्क देना होगा. इसी प्रकार ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पंजाब के बैकवर्ड क्लास के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 35 रुपए देने होंगे.
ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पंजाब के बैकवर्ड क्लास के कैंडिडेट्स : 35 रुपए
चयन प्रक्रिया (Selection Process) :
कैंडिडेट्स का चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम यानी सीबीटी परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) के माध्यम से होगा।
इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाना होगा, वहीं आवेदन की लास्ट डेट 30 अगस्त 2022 है.
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
1. आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
2. रिक्रूटमेंट' सेक्शन पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और प्रोफाइल को पूरा करें।
4. पद/कैडर चुनें, आवेदन पत्र भरें।
5. दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
6. फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।
IMPORTANT LINK
 

Punjab Police SI Exam Mock Test
 

Available Now

Punjab Police SI Question Paper & MCQ
 

Available Now

Punjab Police SI Syllabus
 

Available Now

Related Posts

NewJK Police Constable Exam Date 2026 – Syllabus, Exam Pattern & Admit Card
On 17th November 2026 , Time : 14:19:50 in [Exams Date]
JK Police Constable 2026 exam date, syllabus, pattern aur admit card ki simple Hindi me complete jankari. Toppersexam.com se taiyari karo.… Read more ....
MP Police Constable Exam Date 2026 – Admit Card Download & Exam Schedule
On 16th November 2026 , Time : 16:09:30 in [Exams Date]
MP Police Constable Exam Date 2026 announced. The exam will begin on November 19. Find details on the admit card download link, exam schedule, shift t… Read more ....
Telangana Police SI Exam Date 2026 Hall Ticket Schedule
On 13th November 2026 , Time : 16:59:08 in [Exams Date]
Get the latest Telangana Police SI Exam Date 2026, hall ticket release dates, and written exam schedule. Expert tips on preparation at Toppersexam.com… Read more ....
CAPF SI LDCE Recruitment 2026 for 1,167 Posts
On 12th November 2026 , Time : 13:10:44 in [Recruitment - Vacancy]
Directorate General Border Security Force (BSF), Ministry of Home Affairs for 1,167 posts under SI LDCE Posts. CAPF SI LDCE has been released Date 12t… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment