📚 Exam by Category
▾
Teaching Exams · Recruitment - Vacancy

पंजाब शिक्षा भर्ती बोर्ड द्वारा मास्टर कैडर के 4161 पदों पर निकली भर्ती, ऐसें करें आवेदन​

On 15th April 2022, Time : 19:23:08 Entered By : RV Panwar

<< Back
पंजाब शिक्षा भर्ती बोर्ड द्वारा मास्टर कैडर के 4161 पदों पर निकली भर्ती, ऐसें करें आवेदन​
 
पंजाब शिक्षा भर्ती बोर्ड द्वारा मास्टर कैडर पदों पर निकाली गई वैकेंसी के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। बोर्ड द्वारा मास्टर कैडर के कुल 4161 पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट को बढ़ाकर 20 अप्रैल तक कर दिया गया है। ऐसे में इन पदों के लिए अप्लाय करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए इससे पहले भी दो बार लास्ट डेट बढ़ाई जा चुकी है। पहले आवेदन की लास्ट डेट 10 मार्च थी, जिसे 31 मार्च किया गया था। अब इसे बढ़ाकर 20 अप्रैल 2022 तक कर दिया गया है।

वैकेंसी डिटेल्स :​​
 
पद का नाम पदों की संख्या
मास्टर कैडर 4161 पद

योग्यता :
पंजाब में मास्टर कैडर पदों पर भर्ती के लिए ग्रेजुएशन के साथ बीएड डिग्री होल्डर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा :
इन पदों के लिए अधिकतम 37 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क :

 
पदों के लिए आवेदन करने पर ₹1000 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 500 निर्धारित है। भर्ती संबंधी सभी डिटेल्स के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर विजिट कर सकते हैं।
 
सिलेक्शन प्रोसेस :
एसएसए पंजाब मास्टर कैडर भर्ती में चयन प्रक्रिया में एक चरण शामिल होगा। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
 
आवेदन कैसे करें
1. आवेदक सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट www.educationrecruitmentboard.com पर विजिट करें।
2. इसके बाद होम पेज पर पंजाब मास्टर कैडर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
3. अब आप नए पेज पर यदि नए यूजर है तो रजिस्टर के बटन पर क्लिक कर दें।
4. जिसके बाद आप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
5. अब आप को पंजीकरण ID और पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा।
6. इसके बाद आप लॉगिन कर लें।
7. अब आप जिस पद हेतु आवेदन करना चाहते है उसे चुन लें।
8. और आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरकर उसमे मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर लें।
9. अब आप Punjab Master Cadre Recruitment 2022 आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
10. आवेदन पूरा होने के बाद आवेदक भविष्य हेतु आवेदन का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते है।
11. एसएसए पंजाब मास्टर कैडर भर्ती में चयन प्रक्रिया में एक चरण शामिल होगा।
12. परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

IMPORTANT LINK
 

Punjab Master Cadre Exam Mock Test
 

Available Now

Punjab Master Cadre Question Paper & MCQ
 

Available Now

Punjab Master Cadre Syllabus
 

Available Now

Related Posts

NewJMI Non Teaching Recruitment 2026 for 85 Posts
On 16th November 2026 , Time : 13:10:54 in [Recruitment - Vacancy]
Jamia Millia Islamia (JMI) for 85 posts under Non Teaching Posts. JMI Non Teaching has been released Date 12th November 2026 to 11th December 2026 at … Read more ....
NewHP TET Special Educator Syllabus 2026 Guide & Preparation Tips
On 16th November 2026 , Time : 11:34:52 in [Syllabus]
Complete guide to HP TET Special Educator syllabus for 2026. Get subject-wise topics, exam pattern, and proven preparation tips. Start your exam prep … Read more ....
UPESSC Assistant Professor Geography Syllabus 2026: Complete Guide
On 14th November 2026 , Time : 13:13:57 in [Syllabus]
Prepare for UPESSC Assistant Professor Geography exam with complete syllabus, exam pattern, and strategy. Get latest updates and preparation tips now!… Read more ....
UPESSC Assistant Professor Philosophy Syllabus 2026 - Exam Pattern & Tips
On 12th November 2026 , Time : 18:05:50 in [Syllabus]
Get complete details on UPESSC Assistant Professor Philosophy syllabus 2026, exam pattern, important topics, and preparation strategy. Start your prep… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment