📚 Exam by Category
▾
Bank Exams · Recruitment - Vacancy

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट में 170 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

On 14th July 2022, Time : 12:12:33 Entered By : RV Panwar

<< Back
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट में 170 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
 
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) द्वारा असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 18 जुलाई 2022 से आवेदन कर सकेंगे. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है.

वैकेंसी डिटेल्स :
 
इस भर्ती अभियान के द्वारा 170 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के तहत रूरल डेवलपमेंट बैंकिंग सर्विस (Rural Development Banking Service) में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के 161 पद, राजभाषा सर्विस में 7 पद और प्रोटोकोल एंड सिक्योरिटी सर्विस में 2 पद शामिल किए गए हैं.

शैक्षिक योग्यता :
 
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में कम से कम 60 फीसदी नंबरों के साथ बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा :
 
अधिसूचना के अनुसार प्रोटोकोल एंड सिक्योरिटी सर्विस में ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 25 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. वहीं, अन्य पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है.

आवेदन  शुल्क :
इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को 800 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा.
चयन प्रक्रिया :

 
इस भर्ती के तहत ग्रेड ए के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इस प्रिलिमनरी परीक्षा में 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा.

ऐसे करें आवेदन
 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर 18 जुलाई से 7 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकेंगे.

Related Posts

IBPS RRB PO Syllabus 2026 – Prelims & Mains Exam Pattern
On 14th November 2026 , Time : 18:53:52 in [Syllabus]
Get complete details about the IBPS RRB PO Syllabus 2026. Learn about the Prelims and Mains exam patterns, subject-wise syllabus, marking scheme, exam… Read more ....
Exim Bank Management Trainee and Manager Recruitment 2026 for 120 Posts
On 12th November 2026 , Time : 15:17:56 in [Recruitment - Vacancy]
Exim Bank for 120 posts under Management Trainee and Manager Posts. Exim Bank Management Trainee and Manager has been released Date 11th December 2026… Read more ....
JK Bank Probationary Officer Recruitment 2026 for 323 Posts
On 12th November 2026 , Time : 15:06:58 in [Recruitment - Vacancy]
Jammu & Kashmir Bank Ltd. (JK Bank) for 323 posts under Probationary Officer Posts. JK Bank Probationary Officer has been released Date 07th November … Read more ....
BOB Professionals WMS Recruitment 2026 for 837 Posts
On 04th November 2026 , Time : 12:09:29 in [Recruitment - Vacancy]
Bank of Baroda (BOB) for 837 Post. under WMS Posts. BOB Professionals WMS has been released Date 04th November 2026 to 24th November 2026 at Website b… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment