📚 Exam by Category
▾
More Exam · Recruitment - Vacancy

पंजाब लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के 119 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

On 06th May 2022, Time : 15:37:50 Entered By : RV Panwar

<< Back
पंजाब लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के 119 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
 
पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) द्वारा राज्य सरकार के गृह मामलों और न्याय विभाग में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के 119 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन हाल ही में जारी किया गया है। आयोग के द्वारा जारी पंजाब एडीए भर्ती 2022 विज्ञापन के अनुसार, इन वैकेंसी में से 44 अनारक्षित हैं। जबकि 13 आर्थिक रूप से कमजोर, 12 अनुसूचित जातियों, 11 पिछड़ी जातियों और अन्य वर्गों के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवार पंजाब लोक सेवा आयोग के ऑफिशियल पोर्टल, ppsc.gov.in पर जाकर  20 मई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीख
 
आवेदन की शुरुआती तारीख 30 अप्रैल 2022
आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई 2022

रिक्ति का विवरण :
असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी : 119 पद
योग्यता :
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थान से लॉ में डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क :
उम्मीदवारों को 1500 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। राज्य के एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों और एक्स-सर्विसमेन उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपए है।
चयन प्रक्रिया :
लिखित प्रतियोगी परीक्षा (एमसीक्यू टाइप)

पीपीएससी असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे
1. उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 
2. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाएं।
3. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Advertisement सेक्शन में जाएं।
4. अब संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
5. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

Related Posts

NewSCD TN Expert, District Representative and Other Recruitment 2026 for 21 Posts
On 16th November 2026 , Time : 18:23:38 in [Recruitment - Vacancy]
State Advisory Board for Persons with Disabilities (SCD TN) for 21 posts under Expert, District Representative and Other Posts. SCD TN Expert, Distri… Read more ....
NewKalaburagi District Court Peon, Typist and Other Recruitment 2026 for 29 Posts
On 16th November 2026 , Time : 18:15:29 in [Recruitment - Vacancy]
Kalaburagi District Court for 29 posts under Peon, Typist and Other Posts. Kalaburagi District Court Peon, Typist and Other has been released Date 16t… Read more ....
NewAAI Sr Assistant Recruitment 2026 for 23 Posts
On 16th November 2026 , Time : 18:04:37 in [Recruitment - Vacancy]
Airports Authority of India (AAI) for 23 posts under Assistant Posts. AAI Sr Assistant has been released Date 30th November 2026 at Website aai.aero… Read more ....
NewECHS Barnala Clerk, Driver and Other Recruitment 2026 for 09 Posts
On 16th November 2026 , Time : 16:14:28 in [Recruitment - Vacancy]
Ex-Servicemen Contributory Health Scheme Barnala (ECHS Barnala), for 09 posts under Clerk, Driver and Other Posts. ECHS Barnala Clerk, Driver and Othe… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment