📚 Exam by Category
▾
Medical Exams · Recruitment - Vacancy

एमपी नेशनल हेल्थ मिशन में संविदा स्टाफ नर्स संविदा फार्मिस्ट के 1222 पदों पर भर्ती

On 30th April 2022, Time : 10:23:43 Entered By : RV Panwar

<< Back
एमपी नेशनल हेल्थ मिशन में संविदा स्टाफ नर्स संविदा फार्मिस्ट के 1222 पदों पर भर्ती
 
 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश (National Health Mission, Madhya Pradesh) ने स्टाफ नर्स (Staff Nurse) और फार्मासिस्ट (Pharmacist) के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है. योग्य उम्मीदवार स्ट्रैटेजिक एलायंस मैनेजमेंट सर्विसेज (Strategic Alliance Management Services, SAMS) की वेबसाइट sams.co.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए कुल 1,222 स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों को भरा जाएगा. ये भर्तियां अनुबंध पर की जाएंगी. कुल 1222 में से 611 पदों पर स्टाफ नर्स और 611 पदों पर फार्मासिस्ट की भर्ती की जाएगी. एनएचएम एमपी रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2022 को शुरू होगी, जो 30 मई 2022 तक चलेगी. 
एमपी नेशनल हेल्थ मिशन संविदा स्टाफ नर्स, संविदा फार्मिस्ट भर्ती 2022 : डिटेल्
 
डिपार्टमेंट का नाम  नेशनल हेल्थ मिशन मध्य प्रदेश
पद का नाम संविदा स्टाफ नर्स, संविदा फार्मिस्ट
पदों की संख्या 1222 पद
वेतनमान  15000 - 20000
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
परीक्षा मोड ऑफलाइन
विभागीय वेबसाइट nhmmp.gov.in
आवेदन शुरू तिथि 01.05.2022
अंतिम तिथि  30.05.2022

रिक्तियों का विवरण :​
 
पद का नाम पदों की संख्या
संविदा स्टाफ नर्स 611
संविदा फार्मिस्ट 611
कुल पद 1222 पद
 
शैक्षिक योग्यता :
 
स्टाफ नर्स पद के लिए कैंडिडेट का 10 + 2 पैटर्न से 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही उसके पास जीएनएम सर्टिफिकेट या बीएससी नर्सिंग कोर्स की डिग्री होनी चाहिए. एमपी नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है. ना जरूरी है. साथ ही फार्मासिस्ट का डिग्री या डिप्लोमा और काउंसिल में रजिस्ट्रेशन आवश्यक है.

आयु सीमा​ :
इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है.
 
सैलरी :
 
संविदा स्टाफ नर्स : 20000 /- रु

संविदा फार्मिस्ट : 15000 /- रु
 
सिलेक्शन प्रक्रिया :

प्रतियोगी परीक्षा

दस्तावेज सत्यापन

चिकित्सा परीक्षण
 
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

1. सबसे पहले विभागीय विज्ञापन की भली भांति अवलोकन कर लेवे।
2. उसके बाद नीचे दिए गये ऑनलाइन फॉर्म लिंक को क्लिक करें।

3. ऑफिशियल वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ ओपन हो गया होगा।

4. मुख्य पृष्ठ पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश भर्ती ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।

5. नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको संपूर्ण जानकारी दर्ज करना होगा।

6. सबमिट बटन को क्लिक करें।

7. भविष्य के लिए एक प्रति प्रिंट यह पीडीएफ रख ले।

Related Posts

OSSSC Laboratory Technician Recruitment 2026 – Eligibility, Salary & Strategy
On 11th November 2026 , Time : 11:57:39 in [Recruitment - Vacancy]
Prepare for OSSC Laboratory Technician 2026 with complete eligibility, age limit, salary details and expert tips. Start your Sarkari Naukri journey to… Read more ....
Bihar FSO Recruitment 2026: Application Form & Myths Debunked
On 26th October 2026 , Time : 14:45:02 in [Recruitment - Vacancy]
Discover Bihar FSO 2026 vacancies, application process, and myth-busting facts. Expert guidance for Food Safety Officer exam prep at Toppersexam.com.… Read more ....
Bihar Food Safety Officer 2026 – FSO Notification & Online Form
On 28th September 2026 , Time : 11:24:27 in [Notification]
Applications are now open for 105 Food Safety Officer (FSO) posts in Bihar (2026 recruitment). Find details regarding the notification, eligibility, a… Read more ....
HPPSC Medical Officer Recruitment 2026 for 228 Posts
On 19th September 2026 , Time : 11:39:07 in [Recruitment - Vacancy]
Himachal Pradesh Public Service Commission (HPPSC) for 228 posts under Medical Officer Posts. HPPSC Medical Officer has been released Date 19th Septe… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment