📚 Exam by Category
▾
Bank Exams · Recruitment - Vacancy

इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जाने पुरी डिटेल्स

On 25th May 2022, Time : 11:43:06 Entered By : RV Panwar

<< Back
इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जाने पुरी डिटेल्स
 
इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके माध्यम से 300 से अधिक रिक्त पद देशभर में भरे जाएंगे. पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मई से 14 जून 2022 तक आयोजित की जाएगी. जिसके लिए उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से अथवा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अप्लाई कर सकते हैं.कुल 312 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसके तहत सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर एवं चीफ मैनेजर के पद भरे जाएंगे.

महत्वपूर्ण तिथियों
 
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 24 मई 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2022

आयु सीमा :
कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष, कुछ के लिए 35 वर्ष और कुछ के लिए 38 वर्ष और 40 निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता :
अलग-अलग पदों के लिए विभिन्न शैक्षिक योग्यता अनिवार्य की गई है. जिसकी विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में चेक की जा सकती है. नोटिफिकेशन की डायरेक्ट लिंक नीचे साझा की गई है.
सैलरी :
पदों पर चयनित उम्मीदवारों को स्केल 1 से स्केल 4 के तहत ₹36000 से लेकर ₹89890 प्रति माह वेतन दिया जाएगा. इससे संबंधित विस्तृत डिटेल भर्ती के अधिसूचना में देखें.
चयन प्रक्रिया :
इन विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिए गए Career सेक्शन में जाएं।
3. यहां Recruitment of Specialist Officers 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब Click here for Registration के लिंक पर क्लिक करें।
5. यहां मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
6. आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
7. आवेदन शुल्क का भुगातन करें।
8. अब सबमिट पर क्लिक करें।

Related Posts

IBPS RRB PO Syllabus 2026 – Prelims & Mains Exam Pattern
On 14th November 2026 , Time : 18:53:52 in [Syllabus]
Get complete details about the IBPS RRB PO Syllabus 2026. Learn about the Prelims and Mains exam patterns, subject-wise syllabus, marking scheme, exam… Read more ....
Exim Bank Management Trainee and Manager Recruitment 2026 for 120 Posts
On 12th November 2026 , Time : 15:17:56 in [Recruitment - Vacancy]
Exim Bank for 120 posts under Management Trainee and Manager Posts. Exim Bank Management Trainee and Manager has been released Date 11th December 2026… Read more ....
JK Bank Probationary Officer Recruitment 2026 for 323 Posts
On 12th November 2026 , Time : 15:06:58 in [Recruitment - Vacancy]
Jammu & Kashmir Bank Ltd. (JK Bank) for 323 posts under Probationary Officer Posts. JK Bank Probationary Officer has been released Date 07th November … Read more ....
BOB Professionals WMS Recruitment 2026 for 837 Posts
On 04th November 2026 , Time : 12:09:29 in [Recruitment - Vacancy]
Bank of Baroda (BOB) for 837 Post. under WMS Posts. BOB Professionals WMS has been released Date 04th November 2026 to 24th November 2026 at Website b… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment