त्रिचुर मेला
अपनी गरिमा, भव्यता और शानो शोकत के लिए त्रिचुर का मेला न केवल केरल में, बल्कि सम्पूर्ण दक्षिण भारत में प्रसिद्ध हैं। यह मलयाली मास की पूरम तिथि को मनाया जाता है। त्रिचुर के पास 1000 फुट ऊँचे पर्वत शिखर पर भगवान शिव का विशाल मन्दिर है। इस मन्दिर को श्री शिव पेरुर कहा जाता है।